चौकी प्रभारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

चौकी प्रभारी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी सुझाव दिया और कहा कि बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन न चलाएँ l

दबंग भारत न्यूज़ – पुलिस अधीक्षक, के आव्हान पर जनपद को अपराध मुक्त बनाने की कड़ी मे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा मुन्शी के जूनियर हाई स्कूल मे सिसवा मुन्शी चौकी प्रभारी रितेश कुमार राय ने बृहस्पतिवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और साथ ही साथ उन्होंने गांव के आपराधिक मामलों की जानकारी भी ली ग्राम सभा में दो शस्त्र धारक सनाउल्लाह व बरकतुल्लाह है l उन्होंने हर छोटी-से बड़ी सूचना देने को भी कहा lचौकी प्रभारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी आगाह करते हुए कहा कि आप लोग चुनाव मैदान में सामंजस्य बनाकर ही चुनाव लड़े अगर किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें पुलिस आपकी मदद करेगी वही अगर कोई भी जानबूझकर उपद्रव करता है तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई भी किया जाएगा l

यातायात नियमों का भी पालन करें इसके साथ ही साथ चौकी प्रभारी ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी सुझाव दिया और कहा कि बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन न चलाएँ l आगे उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर उत्पात कारता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा l उन्होंने चौपाल में उपस्थित नागरिकों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जन सहयोग की भी अपील की l इस मौके पर हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, सर्वोदय पांडे,हरीश चंद्र गुप्ता, विक्रम गौड़, राजबहादुर, लक्ष्मी शंकर,अजय शर्मा नागेंद्र चौहान,निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि उमा शंकर चौधरी, मंजूर आलम, शुकदेव गुप्त, अजय कुमार, मनोज पटेल, आसमन पटेल, राम दवन प्रजापति, अजीजुल्लाह, आरिफ खान, कमाल शाह, आदि मौजूद रहे l

Hot this week

सिसवा बाजार के विकास को लगेंगे पंख, 25 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

Topics

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img