बच्चों में इंजेक्शन का डर दूर करने के लिए पेंटिंग, म्युजिक स्पर्धा कराई, टीके लगाकर झूला झुलाया

स्वास्थ्य विभाग के मीजल्स व रुबेला टीकाकरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 4 स्कूलों का चयन किया।

स्वास्थ्य विभाग के मीजल्स व रुबेला टीकाकरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 4 स्कूलों का चयन किया। जहां दल ने पहुंचकर 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स-रुबेला यानी एमआर टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन अपने लक्ष्य 2448 में से 1995 यानी 80 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कर दिया। मदर मेरी उमावि में आदर्श व्यवस्था बनाई। यहां पहले कक्ष में बच्चों के लिए ड्राइंग व म्युजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। दूसरे कक्ष में टीकाकरण किया गया और तीसरे कक्ष में टीके के बाद मॉनिटरिंग के लिए उन्हें रखा गया और झूले-चकरी लगाई गई। 

बुधवार से एक साथ 35 दल 15 स्कूलों में पहुंचकर टीकाकरण करेंगे। बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने बताया सप्ताहभर में 465 सरकारी व 251 निजी स्कूलों में टीकाकरण करना है। इसे लेकर प्रतिदिन दल व स्कूलों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। पहले बड़े स्कूलों का चयन किया है, जहां बच्चों की संख्या अधिक है। 

अभियान के चलते मदर मेरी उमावि के बच्चे टीका लगाने के लिए प्रमाण-पत्र के साथ। 

विधायक ने की अभियान की शुरुआत, कहा- 2020 तक एम-आर से कर देंगे देश को मुक्त 

मंगलवार को टीकाकरण की शुरुआत मदर मेरी उमावि में विधायक दिलीपसिंह गुर्जर द्वारा की गई। बीएमओ डॉ. कुमरावत व स्कूल प्राचार्या मारिया शेखावत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक गुर्जर ने कहा स्मॉल पॉक्स, पोलियो अन्य बीमारियों को भी देश से बाहर किया है। हम 2020 तक मीजल्स व रुबेला से भी भारत को मुक्त कर देंगे। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को एमआर का टीका लगाने का अनुरोध किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, किराना व्यापारी संघ संरक्षक मनोज राठी, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा, अजय नागर, अरविंद सिकरवार, अजीज खान आदि मौजूद थे। आभार बीईई बी.एल. सोनी ने माना। 

सबसे अधिक बीसीआई स्कूल में लगाए टीके 

बीएमओ डॉ. कुमरावत ने बताया मंगलवार व शुक्रवार को अस्पताल में टीकाकरण होता है, इसलिए इस दिन अभियान बंद ही रहेगा, लेकिन मंगलवार से इसकी शुरुआत करना थी, इसलिए पहले दिन शहर के 4 स्कूल मदर मेरी, आदित्य विद्या मंदिर, नवोदय स्कूल व भारत कॉमर्स उमावि में टीकाकरण किया। इसमें सबसे अधिक भारत कॉमर्स उमावि में 1074 बच्चों में से 954 बच्चों को टीके लगाए। बता दें कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को विकासखंड के 1 लाख 20 हजार बच्चों को टीका लगाना है। 

Sources :- bhaskar.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img