आधार से बिना लिंक वाले पैन की वैधता होगी खत्म, जानें वजह

आयकर रिटर्न (Income Tax Return) में आधार (Aadhar) को मजबूती देने की तैयारी शुरू हो गई है।

आयकर रिटर्न (Income Tax Return) में आधार (Aadhar) को मजबूती देने की तैयारी शुरू हो गई है। अब केवल उन्हीं पैन की वैधता बच पाएगी जो आधार से लिंक होंगे। अभी तक रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन का आधार से लिंक (Pan-Aadhar Link) होना जरूरी नहीं है लेकिन आगे रिटर्न भरने के लिए यह बाध्यता होगी। 

ऐसे में चार्टर्ड एकाउंटेंट का मानना है कि इस बार के बजट से यह उम्मीद बन गई है कि आने वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 का आयकर रिटर्न केवल आधार से भी भरा जा सकेगा।

चार्टर्ड एकाउंटेंट पवन धवन कहते हैं कि केन्द्र सरकार आधार की बाध्यता लागू करके एक बड़े समूह तक पहुंचने की तैयारी में है। इस समय देश भर में लगभग 40 करोड़ पैन धारक हैं। जबकि इस संख्या से चार गुना यानि लगभग 120 करोड़ आधार कार्ड धारक हैं। यही कारण है कि केन्द्र सरकार आधार से बिना जुड़े पैन की वैधता को समाप्त करने जा रही है। 

चार्टर्ड एकाउंटेंट असीम श्रीवास्तव कहते हैं कि अभी तक बिना आधार से जुड़े पैन से भी रिटर्न भरा जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में यह संभव नहीं होगा आधार को पैन से लिंक कराना ही पड़ेगा नहीं तो पैन की वैधता समाप्त हो जाएगी। केन्द्र सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जा चुकी है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img