रामविलास पासवान के खिलाफ धरने पर बैठी उनकी बेटी, बोलीं- अपने बयान पर माफी मांगें पापा

केन्द्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है.

केन्द्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है. पासवान के अंगूठा छाप वाले बयान को लेकर खुद उनकी अपनी बेटी ही पटना में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गई. रामविलास की बेटी आशा देवी को इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी की महिला विंग का भी साथ मिला है.

आशा पासवान ने शनिवार को ही इस बात की घोषणा की थी कि अगर उनके पिता ने अपने बयान को लेकर माफी नहीं मानेंगी तो वो उनके खिलाफ धरना देंगी. आशा पासवान रामविलास की पहली पत्नी की बेटी हैं और उन्होंने अपने पिता पर मां का अपमान करने का भी आरोप लगाया था. रामविलास के अंगूठा छाप वाले बयान से उनकी बेटी आशा देवी बेहद नाराज हैं. आशा देवी का कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए पूरे महिला समाज को अपमानित किया है. इसके लिए रामविलास पासवान को राबड़ी देवी से मांफी मांगना होगा नहीं तो उनके खिलाफ वो आंदोलन करेंगी.

आशा देवी का कहना है कि वो अपने पिता के खिलाफ संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी. रामविलास पासवान ने बिना नाम लिये कहा था कि ‘वे (राजद) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और एक अंगूठा छाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं.’

पिता के इस बयान के बाद आशा ने कहा है कि मैं उनको सबक सिखा दूंगी. मेरे पिता ने सिर्फ एक नहीं बल्कि देश भर की महिलाओं का अपमान किया है. अपने पिता का जिक्र करते हुए आशा ने कहा कि मां को अंगूठा छाप होने के कारण ही उन्होंने छोड़ा था. आशा ने कहा कि उनके पिता ने यह बयान देकर राबडी देवी को अपमानित किया है इससे हम सभी महिलाएं दुखी हैं. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.

अंगूठा छाप वाले बयान पर चिराग पासवान ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. चिराग ने कहा कि आशा पासवान हमारे परिवार की सदस्य हैं और हम पारिवारिक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

Sources :- news18.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img