Monday, February 16, 2026

Bihar NDA Candidates Name: बिहार के पटना साहिब से कटा शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट, रविशंकर प्रसाद होंगे NDA उम्मीदवार

Bihar NDA Candidates Name: आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019) के लिए बिहार एनडीए ने शनिवार को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। बिहार में बीजेपी के इंचार्ज भूपेंद्र यादव ने बताया कि पटना साहिब सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। वर्तमान समय में पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

एनडीए की ओर से गिरिराज सिंह को बेगुसराय से टिकट दिया गया है। हाजीपुर से पशुपति पारस को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बक्सर से अश्विनी चौबे लड़ेंगे। मुंगेर से जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह मैदान में होंगे। 

अररिया सीट से जेडीयू के प्रदीप सिंह, वैशाली से एलजेपी की वीणा देवी, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान एनडीए के उम्मीदवार होंगे। वहीं, भागलपुर से जेडीयू के अजय कुमार मंडल चुनाव मैदान में हैं। 

एनडीए ने आरा से बीजेपी के राजकुमार सिंह को मैदान में उतारा है। गया सीट से विजय मांझी चुनाव लड़़ेंगे7 वहीं, बीजेपी के विजय जयसवाल पश्चिम चंपारण से चुनाव लड़ेंगे। मधुबनी से अशोक यादव लड़ेंगे। बीजेपी के गोपाल ठाकुर दरभंगा से उम्मीदवार होंगे। गोपालगंज से जेडीयू के आलोक कुमार और नालंदा से जेडीयू के कौशलेंद्र चुनाव लड़ेंगे।  

भूपेंद्र यादव ने बताया कि पाटलीपुत्र सीट से रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा गया है। आर के सिंह आरा, राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण और राजीव प्रताप रूडी सारण से मैदान में होंगे।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें

बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। बिहार के कुल 7.06 करोड़ मतदाताओं में 3.73 करोड़ पुरुष मतदाता और 3.32 करोड़ महिला मतदाता हैं जबकि 2406 तीसरे लिंग श्रेणी के हैं, जो कि 72,723 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बिहार में 15.50 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading