बजट में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया टैक्स, जानें अपने शहर में क्या है आज के रेट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करने के अगले दिन ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करने के अगले दिन ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बजट में वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और सड़क एवं उपसंरचना उपकर लगाने का प्रस्ताव किया था जिससे पेट्रोल की कीमतों में ढाई रुपये और डीजल में दो रुपये तीस पैसे का इजाफा होना था। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 2 रुपये 45 पैसे बढ़कर 72 रुपये 96 पैसे हो गए है। वहीं डीजल के दाम में 2 रुपये 36 पैसे का इजाफा होकर 66 रुपये 69 पैसे हो गए हैं। 

– मुंबई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 76.15 रुपये थे जो बढ़कर 78.57 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.4 से बढ़कर आज 69.9 रुपये हो गए हैं।

– चेन्नई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 73.19 रुपये थे जो बढ़कर 75.46 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.96 से बढ़कर आज 70.48 रुपये हो गए हैं।

– कोलकाता में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 72.75 रुपये थे जो बढ़कर 75.15 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 66.23 से बढ़कर आज 68.59 रुपये हो गए हैं।

पेट्रोल पर अभी 17.98 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है। ऐसे में पेट्रोल पर उत्पादन शुल्क बढकर 18.98 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। इसके बाद एक रुपए प्रति लीटर का रोड एवं कंस्ट्रक्शन सेस भी लगेगा। इसके बाद मूल कीमत पर उत्पादन शुल्क, स्थानीय टैक्स और वैल्यू एडेड टैक्स लगेगा। ऐसे में पेट्रोल की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होगी। डीजल पर अभी 13.83 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है। 

इसमें एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद यह 14.83 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। एक रुपये रोड एवं कंस्ट्रक्शन सेस लगेगा। इस तरह डीजल की कीमत में दो रुपये तीस पैसे प्रति लीटर का इजाफा होगा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में सार्वजानिक क्षेत्र की तेल कंपनियां कीमतों में कोई बदलाव नहीं करती है, तो बजट में घोषित वृद्धि जोडने के बाद 73.01 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं, डीजल की कीमत भी 2.30 रुपये जुड़ने के बाद 66.63 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

Source :-www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img