तेज आंधी व बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले

शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई

देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, अब अगले 36 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। इसके साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने एवं बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया है।

राजधानी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू एवं काश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ को पूरब की ओर आगे बढ़ने से पुरबाई रोक रही है जिससे वह तीनों राज्यों के ऊपरी हिस्से में केन्द्रित है। इससे प्रदेश के बुन्देलखण्ड के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट के साथ-साथ पूर्वी यूपी के बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, कानपुर तथा फतेहपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाए चलने एवं छिटपुट रूप से ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दरम्यान धूल भरी तेज हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

करवट लेते मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे खलिहान पड़ी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं एवं ओसाई के बाद एकत्रित गेहूं को तत्काल भण्डारित करें। साथ ही बचे हुए गेहूं की हार्वेस्टिंग के लिए मौसम में सुधार का 24 घंटे इंतजार करें। कड़क धूप निकलते ही पूरी तरह से सूख चुकी गेहूं की फसल की कटाई करें। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 24 अप्रैल तक करीब 88 प्रतिशत गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। 

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img