सोने चांदी की दुकान से महिला संचालक को झांसा देकर एक सौ छ ग्राम सोना लेकर दो बदमाश फरार

महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत के शीतलपुर तिराहे के पास टीवीएस बाइक एजेंसी के सामने सोमवार को दोपहर सवा बारह बजे के आसपास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान से महिला संचालक को झांसा देकर 106 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शीतलपुर तिराहे पर श्री राम ज्वेलर्स नाम से आनंद कुमार वर्मा की दुकान है। सोमवार को आनंद कुमार वर्मा किसी काम से कहीं बाहर गया था तो दुकान पर उसकी पत्नी गुंजा बैठी थी। गुंजा के अनुसार दुकान पर नगर पंचायत की एक महिला और बैठी थी जो कुछ सामान लेने आई थी। इसी बीच बाइक से दो लोग आये और कान का टप्स दिखाने को कहा। वह दिखा रही थी तो और दिखाने को कहा। दोनों बदमाशों में से एक रूपया भी दिखा रहा था।

वह सामान दिखा रही थी तो दोनों ने कहा कि अभी लेडिज के साथ आ रहे हैं। तब ख़रीदेंगे। वह थोड़ा सा मुड़ी की जेवर की थैली लेकर दोनो बदमाश बाहर निकलकर बाइक से फरार हो।उसने शोर मचाना शुरू किया तब बदमाश मुजुरी की तरफ भाग गये। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि उक्त सोने चांदी की दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

वही इस मामले में पूछे जाने पर पनियरा प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img