मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित निमार्ण कार्यो की प्रगति धीमी देख स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश

जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण हेतु स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने फैसिलिटी ब्रांडिंग के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत में विलंब पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के निर्माण की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने परतावल, गड़ौरा और बसडीला में निर्माण में विलंब पर परियोजना प्रबंधक, यूपीपीसीएल को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। यूपीसीडको द्वारा बनाये जा रहे बेसिक शिक्षा विद्यालयों के भवनों की प्रगति के दौरान 12 में से 11 विद्यालयों के हैंडओवर की प्रक्रिया में होने की बात बतायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने हैंडओवर की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग को दिया। सीएलडीएफ को सभी 17 परियोजनाओं को मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने एकीकृत ग्राम विकास में विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी लेते हुए, तकनीकी समिति से आख्या प्राप्त कर अगली किश्त कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता कुंवर सुरेंद्र बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img