महराजगंज। कोल्हुई व पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के छह जमातियों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद दूसरी बार क्वारंटीन करने के लिए जिला जेल के पास समेकित विद्यालय के क्वारंटीन वार्ड से अब सोनौली में क्वारंटीन किया गया है। ये सभी 14 दिन सोनौली में क्वारंटीन रहेंगे। कोल्हुई व पुरन्दरपुर थानाक्षेत्र के बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया बुजुर्ग, विशुनपुर फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया गांव में दिल्ली से आए जमातियों का कोविड-19 जांच के लिए नमूना बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया था।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
इनमें से छह जमातियों में तीन अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इलाज के लिए इन सभी को मिठौरा क्षेत्र के जगदौर सीएचसी भेजा गया था। 18 अप्रैल को इनका दो लगातार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया। स्वास्थ्य विभाग ने इनको स्वस्थ्य करार देते हुए जिला जेल के पास समेकित विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया था। अब यहां से इन सभी छह जमातियों को सोनौली में क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण से मुक्त हो चुके सभी छह जमाती सोनौली में 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। उसके बाद फिर जांच-पड़ताल के रिपोर्ट के आधार पर इनको घर भेजने का निर्णय लिया जाएगा।







