महाराजगंज
कोरोना का पाजिटिव केस मिलने के बाद पिछले चार अप्रैल से ही सील किए गए कोल्हुई व पुरन्दरपुर के चार बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया बुजुर्ग, विशुनपुर फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट के बंधन से मुक्त कर दिया है। प्रशासनिक निर्णय के बाद गांव से फोर्स हटा ली गई है।
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
- मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज
- रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पर सभी ग्रामीणों को एहतियात के तौर पर यह हिदायत दी गई है कि वे लॉकडाउन के नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। घर पर ही रहें। बहुत जरूरी कार्य हो तभी गांव से बाहर निकलें, उस वक्त मास्क या गमछा से मुंह व नाक अनिवार्य रूप से ढकें। बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का खुद ही पालन करें। डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में अब केवल एक ही हॉटस्पॉट पनियरा थाना क्षेत्र का रतनपुरवा गांव है। बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया बुजुर्ग, विशुनपुर फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया गांव की स्थिति अब सामान्य होने की वजह से इन्हें हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है।






