दिल्ली से ठेला चलाकर महराजगंज पहुंचे छह मजदूर

दिल्ली से ठेला से तय किया 900 किमी का सफर गुरुवार की देर रात घर पहुंचे

महराजगंज : कोरोना वायरस का भय और अपनों की चिता में लोग सैकड़ों किमी की दूरी ठेला गाड़ी से तय करने लगे हैं। कुछ इसी जज्बे के साथ जिले के छह मजदूर शनिवार को दिल्ली से निकले और गुरुवार की रात जिले में प्रवेश किया। ठेला गाड़ी पर मजबूरियों की गठरी लदी है, और पैरों में पैडल मार-मार व पैदल चल चलकर छाले पड़ चुके हैं लेकिन घर पहुंचने के हौसले में कोई कमी नहीं।

खाने को भी पास में कुछ भी नहीं है। रास्ते में मददगारों से जो मिला उसी को खा पीकर पेट भर लिया और आगे का रास्ता तय करने के लिए चल पड़े। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर छातीराम हट्ठी माता मंदिर के पास ठेला गाड़ी पर पैडल मारते हुए जा रहे तीन ठेले पर छह लोगों को रोककर जब पूछा गया तो इन्होंने बताया कि सभी पिछले छह दिनों से बारी-बारी लगातार ठेला खींचकर दिल्ली से चौक बाजार के लिए निकल हैं।

करीब 900 किमी की दूरी तय करने के बाद परतावल पहुंचे। आसमान में देखते हुए कहा कि उपर वाले के आशीर्वाद से जब यहां तक पहुंच गए हैं तो देर रात तक घर भी पहुंच जाएंगे। वहां पर कम से कम घर वालों का साथ तो होगा। चौक क्षेत्र के सोनाड़ी खास निवासी दो सगे भाई चंद्रिका व विद्या सागर, इसी गांव के रमेश व ओबरी गांव निवासी नारद मुनि व कैलाश तथा निचलौल निवासी विजय कुमार ने बताया कि दिल्ली में ठेला चलाकर मजदूरी का कार्य करते हैं। साधन न मिलने से दिल्ली से ठेला से गांव आने की योजना बनाई। उत्तर प्रदेश में जगह जगह स्क्रीनिग व जांच के बाद अपने जिले में पहुंचे हैं।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img