जिले में बनाए गए 159 गेहूं क्रय केंद्र

किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी

महराजगंज: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में 159 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। पहले यह खरीद एक अप्रैल से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते न हो सकी।

लॉकडाउन के कारण गेहूं खरीद पर भी पाबंदी लग गई थी। किसानों की चिता बढ़ गई थी। समस्या का संज्ञान सरकार ने लिया और गेहूं खरीदने का निर्देश दिया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। सरकार द्वारा 1925 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। खरीद के लिए खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 72, पीसीयू के 35, कर्मचारी कल्याण निगम के 6, नैफेड के 12, यूपी एग्रो के 3, यूपीएसएस के 16 तथा भारतीय खाद निगम के एक केंद्र बनाए गए हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को राहत देना पहली प्राथमिकता है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img