लॉकडाउन के उल्‍लंघन में महराजगंज में अब तक 217 गिरफ्तार

महराजगंज में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद बुधवार की सुबह सड़कों पर कुछ वाहन दिखे। यह जरूर रहा कि पुलिस की सख्त पूछताछ जारी रही। अधिकांश लोगों को पुलिस ने पकड़कर फटकार लगाते हुए घर भेज दिया। वहीं, बैंकों में कैश निकालने आए लोगों को चिलचिलाती धूप में परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों को पानी भी पिलाया। 

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में इसका उल्लंघन करने पर अब तक 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 217 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कालाबाजारी करने पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, 2195 वाहन सीज हुए हैं। 248 वाहन सीज कर तीन लाख 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। 

बुधवार को लॉकडाउन का 22वां दिन रहा। सुबह छह बजे से नौ बजे तक लोग सामानों की खरीददारी में मशगूल रहे। इसमें किराना की दुकान, दवा दुकान, सब्जी की दुकान पर काफी भीड़ रही। पूर्वाह्न 10 बजे से पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। मंगलवार को बैंक बंद रहने से बुधवार को भारी संख्या में लोग बैंकों पर पैसा निकालने पहुंचे। 

इसमें किसान सम्मान निधि, पेंशन, श्रमिक सहायता राशि, उज्ज्वला योजना की धनराशि निकालने पहुंचे थे। नगर सहकारी बैंक पर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। इसमें महिलाएं अधिक थीं। पुलिस ने रास्ते से एक पानी वाले वाली गाड़ी देखा तो उसे रोकवाकर सभी लोगों को पिलवाया। स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक पर भी लोगों की लंबी लाइन थी। यहां पुलिस लोगों से दूर दूर खड़ा करने के लिए अनुरोध करती रही।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, श्रीराम, विवेक गुप्ता, अजय राज, राकेश गुप्ता, रवि गोयनका आदि ने लोगों को मास्क व सैनेटाइजर वितरित किया।

Hot this week

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महराजगंज : परतावल ब्लॉक क्षेत्र के स्वर्गीय शिवपूजन दास...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

Topics

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img