फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में जिले का आश्रय केंद्र बनाया गया है।

महराजगंज: दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे 14 बसों से 300 मजदूर

यूपी सरकार के निर्देशानुसार दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों को अपने जिलो में लाने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में जिले का आश्रय केंद्र बनाया गया है। यहां पर पंजाब, सहारपुर व हरियाणा से आने वाले मजदूरो की थर्मल स्क्रीनिंग करके उनको ब्लाकवार क्वारंटीन केंद्र पर भेजा जा रहा है।
सोमवार को सुबह चार बजे से ही पंजाब,सहारनपुर से श्रमिकों को लेकर बसें पहुंचनी शुरू हो गई। जहां पर पहले से ही एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसओ अखिलेश कुमार सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉ. हीरालाल, अजंनी कुमार सिंह, विशाल चर्तुवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

बसों के आने के बाद उसमें सवार श्रमिकों की गिनती करने के बाद सूची के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करना आरंभ की। पूरा दिन बसों के आने का सिलसिला जारी रहा कुल 14 बसों से करीब 300 श्रमिक फरेंदा पहुंचे।

अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से पहुंचे श्रमिको की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 30 लोगों का तापमान अधिक मिला है। जिनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके नमूनो की जांच की जाएगी। एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि जिले के श्रमिकों को बसों के माध्यम से फरेंदा पहुंचे हैं। इन्हें ब्लॉकवार सूची बनाकर उनको नामित क्वारंटीन सेंटर पर भेजा गया। फरेंदा उदितपुर व भगीरथपुर में केंद्र बनाया गया है।

करीब 12 बजे डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान भी जयपुरिया इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर श्रमिकों की संख्या व उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि श्रमिकों के बैंग को सैनिटाइजर किया जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बीएसए जगदीश शुक्ला, तहसीलदार नरेश चंद, एबीएसए हेमवंत कुमार, उपेंद्र तिवारी, दिनेश चौरसिया, केशव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img