महराजगंज जिला ग्रीन जोन की अफवाह से अफरा-तफरी

गुरुवार को एक और केस आ जाने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई

महराजगंज : एक मई की शाम से यह अफवाह फैलने लगा कि महराजगंज जिला ग्रीन जोन में आ गया है। इससे शनिवार को छूट के समय सुबह छह बजे से 11 बजे तक सड़कों पर भारी संख्या में लोग बाहर निकले। पुलिस ने भी स्थिति को भांप जगह-जगह चौकस हो गई। सक्सेना चौराहा से सैकड़ों की संख्या में लोग बाइक व कार से आते जाते रहे। पुलिस ने रोककर कई गाड़ियों का चालान किया। बाहर निकले लोगों को चेतावनी दी कि जिला आरेंज जोन में है ग्रीन में नहीं है। लॉकडाउन तोड़ने पर कईयों के खिलाफ कार्रवाई कर चेतावनी दी कि अभी 17 मई तक घर पर ही रहना होगा।

सुबह छह से दस तक ही रहेगी छूट

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना का संकट बरकार है। ऐसे में यहां और छूट नहीं दिया जा सकता। पहले की तरह सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक ही किराना, दवा, कृषि कार्य के लिए छूट रहेगी। सब्जी व किराना सामग्री की होम डिलिवरी पहले की तरह होता रहेगा। पुलिस को कड़ा दिशा-निर्देश दिया गया है कि वह लॉकडाउन को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटें।

नया केस मिलते ही फिर उड़ी नींद

जिले में छह कोरोना संक्रमितों के बाद कई दिनों तक कोई नया केस नहीं आने पर प्रशासन के साथ आम लोग भी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन गुरुवार को एक और केस आ जाने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई। प्रभावित गांव रतनपुरवा के तीन किलोमीटर दूरी तक की सीमा को सील कर हर गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।

महराजगंज जिला आरेंज जोन में है। आरेंज जोन के संबंध में अभी जिले में प्रदेश सरकार की गाइड लाइन नहीं आयी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन करें। पुलिस को सख्ती से इसका पालन कराने का निर्देश दे दिया गया है।

डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img