जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव से विरोध प्रदर्शन की एक अनोखी तस्वीर सामने आयी है। यहाँ में बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान न होने पर ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से लबालब भरे रास्ते पर ही धान की रोपाई कर दी और प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना अनूठा विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे स्थित उनके घरों तक जाने वाला मुख्य मार्ग हर साल बारिश के मौसम में तालाब में तब्दील हो जाता है। सड़क पर अत्यधिक जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में बहुत दिक्कत होती है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन उन्हें केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आश्वासन ही मिला। हालात इतने खराब हो चुके है कि सड़क और खेत में अंतर करना मुश्किल हो गया है। इसी हताशा में ग्रामीणों ने सड़क को धान का खेत मानकर उसमें रोपाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने अपनी इस अनोखे प्रदर्शन का एक वीडियो भी बनाया है, जिसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भेजा गया है। ग्रामीणों का तर्क है कि जब सड़क की हालत खेत जैसी हो गई है, तो उसका इस्तेमाल धान की खेती करने के लिए करेंगे।

गाँव के ग्राम प्रधान वर्तमान प्रधान सुमेर सिंह हैं और ग्रामीणों ने समस्या से संबंधित वीडियो उन्हें भी भेजा है।

सड़क पर धान की रोपाई का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है और ग्रामीणों की बेबसी तथा आक्रोश को दर्शाता है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह विरोध पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img