परसामलिक क्षेत्र के एक गांव में पति व दो बच्चों को छोड़ कर महिला प्रेमी के घर पहुंच गई

महाराजगंज : परसामलिक क्षेत्र के एक गांव में पति व दो बच्चों को छोड़ कर महिला प्रेमी के घर पहुंच गई। मामला गांव से होकर पुलिस थाने पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के साथ प्रेमी व महिला भी बुलाए गए। पुलिस की मौजूदगी में हुए पंचायत में भी महिला अपने जिद पर कायम दिखी। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इस मामले में अभी तक सुलह-समझौता नहीं हो पाया है। जिस युवक के घर महिला पहुंची है। वह युवक अविवाहित है। शादी तय है लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी की तारीख तय नहीं हो पाई है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गांव के एक ही बिरादरी के हैं प्रेमी-प्रेमिका
मोहब्बत की कहानी 18 माह पहले शुरू हुई। युवक के परिजन शादी तय करने के बाद तैयारी में मशगूल थे। अचानक बुधवार की रात गांव की ही एक महिला अपने दो बच्चों व पति को छोड़ युवक के घर जा पहुंची। बोली कि युवक से वह प्रेम करती है। वह भी उससे प्रेम करता है। पति का घर छोड़ चुकी है और वह घर नहीं जाएगी। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस तक मामला पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने बुलाए गए।






