29 सितंबर को मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे, जानें वजह और महत्व

World Heart Day सेहतमंद दिल के लिए जीवनशैली में करें ये बदलाव

हेल्थकेयर

दबंग भारत न्यूज़ :- वर्तमान जीवनशैली, गलत खानपान, मोटापा, तनाव, नशा आदि कारणों से दुनियाभर में बहुत सारे लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इनमें से कई बीमारियां जानलेवा होती हैं। हृदय संबंधी बीमारियां भी इन्हीं में से है, जिस कारण बहुत सारे लोगों की मौत हो जाती है। पहले जहां उम्रदराज लोगों में हृदय रोग की समस्या देखी जाती थी, अब कम उम्र में भी दिल से जुड़ी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुई थी विश्व हृदय दिवस की शुरुआत और इस दिवस का क्या महत्व है

इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। आज छोटी उम्र से लेकर बुजर्ग तक हृदय रोग से पीड़ित देखे जा सकते हैं। हृदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभर रहा है।

भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल का मरीज है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, हार्ट संबंधी बीमारियों से हार साल करीब 18 मिलियन मरीजों की मौत होती है। इस साल वर्ल्ड हार्ट डे 2020 के लिए थीम ‘यूज हार्ट टू बीट कार्डियोवस्कुलर डिजीज रखी गई है। 

सेहतमंद दिल के लिए जीवनशैली में करें ये बदलाव

रोजाना जब तक पसीना न आ जाए कम से कम 30 मिनट व्यायाम या योग करें। 
वॉकिंग, साइकिलिंग और लिफ्ट की जगह सीड़ियों का इस्तेमाल करने की आदत डालें। 
रेगुलर अपना हार्ट चेकअप जैसे ईसीजी-ईको-टीएमटी-सीएटी करवाते रहें।
खाने में फल और सलाद को जरूर शामिल करें।
एल्कोहल का कम से कम इस्तेमाल करें।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img