दूषित जल उगल रहे इंडिया मार्क हैंडपंप

महराजगंज: एक तरफ सरकार जहां लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने पर जोर दे रही है, वहीं नौतनवा विकास खंड के खनुआ व बरगदही ग्राम सभा के लोगों के सामने सरकारी हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्वच्छ पेयजल के नाम पर कुछ सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब है, तो कुछ हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। इससे आम जन के घरों में लगे छोटे नल का पानी पीने को मजबूर हैं। नौतनवा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खनुआ एवं बरगदही गांव में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। इस गांव के निवासी रामनैन कहते हैं कि विभाग के लोग खराब पड़े हैंडपंप को ठीक नहीं करा रहे हैं। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अश्वासन की घुट्टी पिला दी जाती है। गोवर्धन का कहना है सीमावर्ती गांव सुंडी में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप पिछले एक वर्ष से बदबूदार पानी उगल रहा हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोग मजबूरी में छोटे नल का प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं। समाजसेवी उमाशंकर यादव ने कहा कि ग्रामीणों ने ब्लाक पर लिखित शिकायत देकर अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। यही स्थिति नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा अरघा, गनवरिया, महुअवा, रजिया, केवटलिया, बैरियहवा, शेखफरेंदा आदि गांवों की भी है। यहां पर लगे इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार यादव का कहना है कि खराब व दूषित जल देने वाले इंडिया मार्क हैंडपंप की सूची बनाई जा रही है। जिसे जल निगम को भेजकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Sources : Jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img