कबके बिछड़े हुए हम आज यहां आ के मिले..

महाराजगंज : पंजाब के एक ¨जदा दिल सरदार व श्यामदेउरवा क्षेत्र के संवेदनशील डाक्टर के अथक प्रयास से 15 साल पहले बिछड़े मां-बेटे रविवार को वीडियो काल पर रूबरू होते ही फफक पड़े। आंखों से बहती आंसुओं की अविरल धारा मां-बेटे के दुलार की गवाही दे रही थी। यह ²श्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और बरबस ही लावारिस फिल्म का गीत- कबके बिछड़े हुए हम आज यहां आ के मिले की याद दिला गई।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर बनकटिया निवासी मिठाई विश्वकर्मा का तीन बेटों में दूसरे नंबर का लड़का मुद्रिका 15 वर्ष पहले मैट्रिक की पढ़ाई कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पंजाब गया। काम के दौरान उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई और वह भटक कर कहीं चला गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मुद्रिका भटक कर पंजाब के घनौली स्टेशन के पास जसपाल धाबुरजी नाम के एक सरदार के पास गया तो सरदार ने उसे अपने पास रख के खाना खिलाया। मंदबुद्धि का मुद्रिका उसके ढाबे पर काम करने लगा अचानक उम्र बढ़ने के साथ साथ उसके बुद्धि का विकास हुआ और उसने अपने मालिक जसपाल सरदार से अपने घर का पता बताया। तो नेक दिल सरदार ने इंटरनेट के माध्यम से सर्च किया जिससे उसको बगल के गांव धनहा नायक के डॉक्टर प्रमोद कुमार प्रजापति का फोन नंबर मिला। सरदार ने डॉक्टर से सारी बातें बताई और उसके मदद की बात कही। डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सरदार की बात मानी और लड़के के गांव मोहद्दीनपुर बनकटिया गए और वास्तविकता का पता लगाया। पता लगा कर उसने सरदार के नंबर पर वीडियो कॉल किया तथा उसकी मां राजमती व पिता मिठाई लाल से बात करायी। 15 साल बाद बिछड़े बेटे से वीडियो कॉल पर रूबरू हो बूढ़ी हो चुकी मां राजमती फफक पड़ीं, उन्होंने डॉक्टर और उस सरदार का शुक्रिया अदा किया। गांव में खुशियों का माहौल है । परिजन बेटे को लेने पंजाब जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

Sources : Jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img