Thursday, February 12, 2026

नागदा में 14, उन्हेल में 6, खाचरौद में 4 मीसाबंदियों की पेंशन बंद, केंद्रीय मंत्री गेहलोत का नाम भी है मीसाबंदी में

प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बजट प्रावधान के विपरीत आपातकाल के दौरान जेल में निरुद्ध रहे मीसाबंदियों को पेंशन बंद करने का प्रभाव नागदा के 14, उन्हेल के 6 और खाचरौद के 4 मीसाबंदियों पर पड़ा है। गौरतलब है मीसाबंदियों की सूची में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत भी शामिल है। हालांकि पूर्व में नागदा से मीसाबंदियों की सूची में हनुमानप्रसाद शर्मा, गंगाराम गुर्जर के नाम ही शामिल थे। लेकिन 10 अप्रैल 2017 को एक अध्यादेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्रीय मंत्री गेहलोत सहित नागदा से जगदीशचंद्र शर्मा, गुलाब वाघमारे, सुरेश भांड, रमेश चौधरी, कैलाश देवल, जगदीश मीणा, स्व. रघुवीरसिंह रघुवंशी, बसंत बोरकर, अवधेश भटनागर, हीरालाल गुप्ता, शंभूदयाल शर्मा काे भी मीसाबंदियों की सूची में शामिल कर पेंशन का लाभ देना शुरू किया गया था। उन्हेल से गेंदालाल पंवार, पुरुषोत्तमराव विपट, मानमल जैन, भगवान अटोलिया (बेड़ावन) और खाचरौद से अनोखीलाल भंडारी, राजेंद्र जायसवाल, स्व. बगदीराम बंबोरिया, अनिल छाजेड़ मीसाबंदी रहे हैं। 

10 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय द्वारा अनुशंसा कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गई 28 मीसाबंदियों की सूची में 11 लोग नागदा के हैं। सूची में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का नाम भी शामिल हैं। उन्हें 14 नवंबर से 1975 से 6 जनवरी 1976 तक जिला जेल भैरवगढ़ में निरुद्ध बताया गया है। सूची में शहर के जगदीशचंद्र शर्मा, गुलाब वाघमारे, सुरेश भांड, रमेश चौधरी, कैलाश देवल, जगदीश मीणा, स्व. रघुवीरसिंह रघुवंशी, बसंत बोरकर, अवधेश भटनागर, हीरालाल गुप्ता का नाम हैं। नियमानुसार मीसाकाल के दौरान एक माह तक जेल में बंद रहे लोगों को प्रतिमाह 25 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। 

गेहलोत को शामिल करने का हुआ था विरोध 

सूची में केंद्रीय मंत्री गेहलोत का नाम शामिल करने पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे। ये वे लोग थे, जिन्हें मीसाबंदी सम्मान के योग्य नहीं माना गया है। आरोप था कि रिकाॅर्ड में हेरफेर किया गया है। गेहलोत मात्र 13 दिन ही मीसाकाल में जेल में बंद रहे थे। इस पर उनके साथ जेल में बंद रहे जगदीश शर्मा ने तब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेल का आवक-जावक रिकाॅर्ड प्रस्तुत कर गेहलोत पर लगे आराेपों को झूठा बताया था। शर्मा के अनुसार मीसाबंदी को लेकर गजट नोटिफिकेशन में जेल में बंद होने के दिन से निरुद्ध काल की गणना के तहत वे स्वयं और गेहलोत 53 दिन तक जेल में रहे थे। गौरतलब है पूर्व में 6 माह और बाद में 3 माह तक जेल में बंद रहे मीसाबंदियों को पेंशन देने का नियम था। वर्ष 2008 में गजट नोटिफिकेशन में संशोधन कर एक माह निरुद्ध रहे लोगों को भी मीसा सम्मान निधि के लिए प्रदेश सरकार ने पात्र माना था। 

Sources :- bhaskar.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading