निचलौल महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जलवा

महराजगंज : स्थानीय सिटी क्लब द्वारा रविवार को आयोजित निचलौल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मुग्ध हो गए। गीत-संगीत के जरिए कलाकारों ने जहां लोगों का दिल जीता, वहीं भोजपुरी सीने स्टार संजय यादव व बालीवुड डांस ग्रुप मुंबई की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। निचलौल क्षेत्र सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के उद्घोष के साथ शुरु हुआ महोत्सव क्षेत्र के विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज करते हुए मुंबई से आए बालीबुड डांस ग्रुप ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसे निचलौल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से गति दी।इसके बाद मंच पर आए एक चैनल के प्रसिद्ध शो लिटिल सारे गामा पा के फाईनल में पहुंचे कुशीनगर से आए श्रयांश मिश्रा ने अपना गीत प्रस्तुत किया तो लोग झूम उठे। इसके बाद सेक्रेड हार्ट स्कूल के सुपर 13 ग्रुप ने अभिनय नृत्य के जरिये देशभक्ति का भाव जागृत किया। एकल नृत्य में स्थानीय कलाकार अमन सोनी, समीर खां, रत्नप्रिया मिश्रा, यशी त्रिपाठी, आलिया बख्तियार की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरी। युगल नृत्य में दो बहनें सपना और कल्पना व पूर्व माध्यमिक विधालय बंजारीपट्टी की छात्रा करीना की टीम ने खूब वाहवाही लूटी। सम्मान समारोह के बाद मंच पर आए भोजपुरी के स्टार गायक विकास कुमार ने महोत्सव के रंग को और चटख कर दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आभा यादव, पहलवान रामाश्रय यादव, अमरीश यादव, शिवनाथ मद्धेशिया, अनिल वर्मा, शंभूलाल वर्मा, पंकज गांधी जायसवाल, पुनीत मिश्रा, विनोद दुबे, एसओ हरेन्द्र मिश्रा, श्रीचंद वर्मा, सुनील मद्धेशिया, विनोद मिश्रा, शमशाद आलम, शशिकेश तिवारी, धन्नू चौहान, सुमित पटेल, नितीश गुप्ता, राहुल चौरसिया, अनमोल अग्रवाल व नियाज खां आदि मौजूद रहे।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महराजगंज : परतावल ब्लॉक क्षेत्र के स्वर्गीय शिवपूजन दास...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

Topics

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img