नीलगाय बनी हादसे की वजह, परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित पांच घायल

महाराजगंज। गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया समेत पांच लोग उस समय घायल हो गए, जब लखनऊ से लौटते वक्त उनकी थार गाड़ी अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई।

हादसा गुलहरिया थाना क्षेत्र के बरगदही शिव मंदिर के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से चालक संतुलन नहीं संभाल सका। नीलगाय से टक्कर के बाद वाहन डिवाइडर से टकराया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

इस दुर्घटना में अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के अलावा व्यापार मंडल परतावल के बलराम गुप्ता, देवराज, धीरज तथा कमालुद्दीन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर स्थित सिसौदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

Topics

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img