‘सिंबा’ ने दर्शकों का दिल जीता, 7 दिनों में कमाई 150 करोड़ के पार

रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंबा’ बनकर खूब दहाड़ रहे हैं. उनकी फिल्म ने एक हफ्ते में 150 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं.

इस फिल्म ने पहले दिन  20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़, तीसरे दिन 31.06 करोड़, चौथे दिन 21.24 करोड़ , पांचवे दिन 28.19 करोड़, छठे दिन 14.49 करोड़ और सातवें दिन 11.78 करोड़ की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.18 करोड़ कमा चुकी है.

फिल्म को लेकर एक आंकड़ा और भी दिलचस्प है. सिंबा ने 3 तीन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया, 5 दिन में 100 करोड़ और सात दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तरण आदर्श का कहना है कि चुकि इस हफ्ते भी कोई  बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है इसलिए ये फिल्म खूब चलने वाली है. सिंबा 250 करोड़ तक पहुंच सकती है.

आपको बता दें कि ‘सिंबा’ 4983 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई है. जिसमें भारत में 4020 और ओवरसीज़ में 963 स्क्रीन्स शामिल हैं. इस फिल्म में रणवीर और सारा के अलावा विलेन के रूप में सोनू सूद भी हैं. जबकि अजय देवगन फिल्म में कैमियो करते दिखे हैं.

इस फिल्म के साथ ही रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है. सिंबा में ही रोहित शेट्टी ने नए किरदार सूर्यवंशी को इंट्रोड्यूस कर दिया है जिसकी भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं.

Sources :- abplive.in

Hot this week

घुघली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में दहशत

महराजगंज।  घुघली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने महराजगंज महोत्सव में बिखेरी प्रतिभा की चमक

महराजगंज जनपद के विकासखंड पनियारा अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्का...

चेयरमैन प्रतिनिधि ने कराई नगर पंचायत परतावल में स्थित कर्बला मैदान की साफ़ सफ़ाई

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 01 अम्बेडकर...

केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी

घुघली/महाराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव की...

नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत पनियरा में अधिशासी अधिकारी...

Topics

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने महराजगंज महोत्सव में बिखेरी प्रतिभा की चमक

महराजगंज जनपद के विकासखंड पनियारा अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्का...

केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी

घुघली/महाराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव की...

नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत पनियरा में अधिशासी अधिकारी...

अवैध ढंग से पोखरी में खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा

परतावल /महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम...

वार्षिक परीक्षा मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए मिल का पत्थर...

जिलाधिकारी द्वारा की गयी रबी विपणन वर्ष हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में समीक्षा

महराजगंज-शुक्रवार को  रबी विपणन वर्ष 2025–26 हेतु गेहूं खरीद...

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading