‘चीट इंडिया’ के ‘फिर मुलाकात’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, इमारन हाशमी का दिखा अगल अंदाज

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना और ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब ‘चीट इंडिया’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के दूसरे गाने का नाम ‘फिर मुलाकात’ है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। ‘फिर मुलाकात’ गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखा हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

पता हो कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म को एक हफ्ता पहले रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट नवाजुद्दीन सिद्धीकी स्टारर ‘ठाकरे’ की वजह से बदली गई है। राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक रह चुके बाल ठाकरे पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’ के प्रोड्यूसर के कहने पर ‘चीट इंडिया’ के मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने का फैसला किया है।

शिवसेना चाहती है कि बाला साहब ठाकरे की बायोपिक को सोलो रिलीज मिले। इस वजह से इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ अब 18 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें फिल्म की तो इमरान इस फिल्म में राकेश सिंह का किरदार कर रहे हैं, जो पैसे लेकर परीक्षाओं में अमीर स्टूडेंट्स को पास कराने के लिए उनकी जगह होशियार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने भेजता है। चीट इंडिया, कोई ठगी वाली फिल्म नहीं बल्कि भारत की शैक्षणिक व्यवस्था की कमियों को उजागर करती कहानी है।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img