नववर्ष के स्वागत को जनपद तैयार

कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर नववर्ष-2019 के स्वागत के लिए तैयार है। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिनभर एलआईयू टीम ने प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर डॉग स्क्वॉयड के माध्यम से गहन जांच-पड़ताल की। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कुशीनगर उपमंडल कार्यालय की ओर से तीन प्रमुख दर्शनीय स्थल महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और माथा कुंवर मंदिर में लोगों के प्रवेश और निकासी के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। संरक्षण सहायक उपमंडल कुशीनगर और जौनपुर अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नव वर्ष पर जगह-जगह विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पर्यटकों व सैलानियों को कोई असुविधा न  हो, इसका भरपूर ख्याल रखा जाएगा। पर्यटक सूचना अधिकारी प्रान रंजन ने बताया कि विभाग की ओर से हैप्पी न्यू ईयर-2019 का स्लोगन लिख पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। होटल पथिक निवास के प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सैलानियों के स्वागत के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था होगी। नववर्ष से एक दिन पहले सोमवार को महापरिनिर्वाण मंदिर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों, चाट, फुलकी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। 

Sources :- Amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img