
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज: विगत दिनों हुई मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मृतक हरिराम पुत्र रामलगन निवासी ग्रामसभा बेला का शव लेकर परिजनों के थाना परिसर में पहुंचने से हड़कंप मच गया। परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। यहां थानाध्यक्ष के मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बीते रविवार की शाम ग्रामसभा फुलमनहा के टोला हरनामपुर निवासी सुरेंद्र जायसवाल व गुड्डू सिंह से किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। उसी दौरान डेयरी फार्म से दूध लेकर ग्रामसभा बेला निवासी हरिराम यादव पहुंच गए। उसी दौरान मारपीट होने पर हरिराम, सुरेन्द्र सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बनकटी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हरिराम की मौत हो गई।






