महराजगंज बाइक और ऑटो में टक्कर होने से 11 घायल

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज: सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार को ग्राम सभा सिसवा खुर्द के पास मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारकर भाग रहे आटो के पलट जाने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामसभा सबया के अहिरौली टोला निवासी अखिलेश जायसवाल (32) अपनी 50 वर्षीय माता शकुंतला देवी को मोटरसाइकिल से लेकर सिसवा की तरफ जा रहे थे। तभी सिसवा खुर्द के  पास पीछे से आ रही सवारी से भरी आटो ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को ठोकर मारने के बाद आटो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान वह मुख्य सड़क छोड़ अमडीहा पश्चिम गांव में घुसने का प्रयास किया। रफ्तार तेज होने के कारण आटो पलट गई। इस घटना में  गणेश, जोखू, गैसुद्दीन, राकेश, सुभावती, काजल, उषा, पूनम गुड़िया घायल हो गईं। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img