
दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज : सावन की झमाझम बारिश ने ग्राम पंचायतों की सूरत बिगाड़ कर रख दिया है। कीचड़ से सराबोर सडकें, गदंगी से पटी नालियां स्वच्छता की पोल खोल कर रख दी है। नाली का कचरा सड़क पर आ गया है। इससे ग्रामीणों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल बन गया है। पनियरा ब्लाक के सोहरौना तिवारी, विल्दवनियां, जड़ार, महदेइया, मुड़िया चौधरी गांव नरक बन गई है। परतावल, पनियरा, घुघली, सिसवा, निचलौल, फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, नौतनवा, झनझनपुर, सिन्दुरिया, हरपुर तिवारी संवाद के अनुसार उनके क्षेत्र के गांवों में आवागमन की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पानी में डूबकर बर्बाद हो गई फसल
मूसलाधार बारिश से धान की फसल पानी में डूब गई है। न तो खेतों से पानी निकलने की कोई जगह मिल रही है और न ही ड्रेन काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में पानी में डूबकर धान की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसान मारकंडेय पांडेय, पूर्नवासी यादव, राकेश पटेल, जनार्दन पटेल, इनामुल्लाह खान ने बताया कि आसमान से आफत बरसी है।







