बस्ती-गोरखपुर मंडल में बुधवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

बस्ती-देवरिया में चार-चार, महराजगंज-गोरखपुर में दो-दो संक्रमित मिले

बस्ती-गोरखपुर मंडल में बुधवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में पांच संतकबीरनगर, चार-चार बस्ती व देवरिया और दो-दो महराजगंज व गोरखपुर के हैं। इसके साथ ही दोनों मंडलों में संक्रमितों की संख्या 485 हो गई है।

संतकबीरनगर में मिले पांच संक्रमितों में तीन कोनी गांव के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे जबकि एक बखिरा के आमडांड़ व एक महुली के अतरौलिया का है। यह दोनों हाल में मुंबई से लौटे हैं। सीएमओ ने बताया कि पांचों संक्रमितों को बस्ती के एल-1 हॉस्पिटल मुंडेरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बस्ती में मिले चारों संक्रमित पहले से मेडिकल कॉलेज बस्ती के रामपुर ब्लॉक में क्वारंटीन हैं। रिपोर्ट आने के बाद दो को एल-1 हॉस्पिटल मुंडेरवा व दो को एल-2 हास्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है। चारों मरीज सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व श्रावस्ती के रहने वाले हैं, जो ट्रेन की एक बोगी में यात्रा करते हुए बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इस बोगी में एक की मौत के बाद हुई जांच में 35 लोगों संक्रमण की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इसके साथ बस्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है, जिसमें 104 एक्टिव केस हैं जबकि 41 डिस्चार्ज हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है। 

देवरिया में मिले चारों संक्रमित मुम्बई से लौटे हैं। संक्रमित मिले युवक गौरीबाजार के बंसंतपुर, सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा धनौती, लार के डुमरी और बरहज के कपरवार के रहने वाले हैं। सभी का जिला मुख्यालय के सेंट्रल एकेडमी में बने कोविड 19 एल वन अस्पताल में इलाज चल रहा है। देवरिया में संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है। इसमें से 13 संक्रमित ठीक होकर घर आ चुके हैं जबकि एक की पिछले दिनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। 

महराजगंज में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक गोरखपुर के कैम्पियरगंज ठाकुरनगर के मृत कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया उसका रिश्तेदार है। वहीं दूसरा सिसवा के हरखपुरवा का रहने वाला है। यह युवक मुंबई से आया था। इसकी पुष्टि डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने की।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img