2.35 ¨क्वटल चरस के साथ भारतीय समेत दो गिरफ्तार

महराजगंज: नेपाल में पुलिस ने गुरुवार की शाम 235 किलो ग्राम चरस बरामद किया है। साथ ही दो युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से एक भारतीय नागरिक बताया जा रहा है। काठमांडू के कोटेश्वर पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में अतिप्रशोधित चरस के साथ ट्रक सहित दो युवक को गिरफ्तार किया। चरस नेपाल के रास्ते सड़क मार्ग से भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ ले जाने की योजना थी। यह जानकारी देते हुए नेपाल पुलिस के डीआईजी दिनेश आमात्य ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर ने बताया था कि ट्रक से करीब दो ¨क्वटल चरस भारत की ओर भेजा जाने वाला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जांच शुरू की।

इस दौरान भारतीय ट्रक के केबिन में बने गुप्त तहखाने से 235 किलोग्राम नारकोटिक्स के साथ युवकों को गिरफ्तार किया गया। वह भारत के उत्तर प्रदेश के निधौली खुर्द निवासी सत्येंद्र ¨सह व नेपाल के परसा जिले निवासी लाल मुहम्मद है। गिरफ्तार नारकोटिक्स कारोबारी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नारकोटिक्स कारोबारियों का अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img