एन डी एम एकेडमी पकड़ी दीक्षित में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

परिश्रम ही सफलता की कूंजी है-सुशील शुक्ल

भिटौली, महराजगंज

एन डी एम एकेडमी पकड़ी दीक्षित में कक्षा10व12 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।शुभारंभ प्रबंधक आशीष दीक्षित और पंडित काशी प्रसाद दीक्षित महाविद्यालय के शिक्षक मुख्य अतिथि सुशील शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, गजल, चुटकुला व नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।कक्षा 10व12के छात्र छात्राओं ने केक काटा। विदाई समारोह में एक दूसरे से बिछड़ने के गम में सभी की आंखें भर आई। मुख्य अतिथि सुशील शुक्ल ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। युवाओं को रचनात्मक व सृजनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए, क्योंकि देश व समाज को विकास के पथ पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है। प्रबंधक आशीष दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक त्यागी की तरह होता है। जो अपने तमाम गलत कार्यों को त्याग कर कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं। वहीं छात्र परीक्षा में टापर स्थान लाकर अच्छी मुकाम हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं । प्रधानाचार्य प्रीती दूबे, सतेंद्र कुमार दूबे,सिमरन, विजय लक्ष्मी,रजना, प्रियंका आदि शिक्षक शिक्षिकाओं मौजूद रहीं।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img