गुजरात / ममता की रैली पर मोदी ने कहा- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले कह रहे बचाओ-बचाओ

सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलवासा में 189 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज की नींव रखी।

सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलवासा में 189 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। यहां प. बंगाल में चल रही ममता बनर्जी की यूनाइडेट इंडिया रैली पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि महागठबंधन मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि देश की जनता के खिलाफ है। पं. बंगाल में राजनीतिक दल को कार्यक्रम करने से रोक लगा दी जाती है। लोकतंत्र का गला घोटा जाता है। वहां भ्रष्ट जुटे हैं। जब वहां लोकतंत्र बचाने की बात होती है तो मुंह से निकलता है- वाह क्या सीन है। ये लोग कह रहे हैं कि बचाओ-बचाओ।’

मोदी ने कहा- महागठबंधन अभी ढंग से साथ भी नहीं आया है और अभी से अपने हिस्से को लेकर मोलभाव शुरू कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरे कदमों ने कुछ लोगों को बेचैन कर दिया है। ये स्वाभाविक है कि वे गुस्सा हों, क्योंकि मैंने उन्हें जनता का पैसा लूटने से रोक दिया। नतीजा यह निकला कि उन्होंने अब महागठबंधन बना लिया है।

मोदी ने वज्र टैंक सेना को सौंपा

मोदी ने हजीरा (सूरत) में एलएंडटी आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स देश को समर्पित किया। वे यहां बने युद्धक टैंक पर सवार भी हुए। कार्यक्रम में उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। एलएंडटी के इस कॉम्पलेक्स में मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत युद्धक टैंक तैयार बनाया गया है, इसे ‘के9 वज्र-टी’ नाम दिया गया। आगे 100 होवित्जर तोप और अन्य सैन्य हथियार भी बनाए जाएंगे।

दमन-दीव को मिलेंगी 1700 करोड़ की योजनाएं

मोदी दमन-दीव की 1,700 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। नवसारी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निराली कैंसर अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।

मोदी ने मुंबई में सिनेमा म्यूजियम का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मुंबई में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेता मनोज कुमार, जितेंद्र, रणधीर कपूर, आमिर खान, गायक एआर रहमान, आशा भोसले समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे। म्यूजियम में विज़ुअल और ग्राफिक्स, फिल्म क्लिपिंग जैसे इंटरेक्टिव माध्यम से भारतीय सिनेमा की कहानी सुनाई जाएगी।

Sources :- bhaskar.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img