सान फ्रांसिस्को: विश्व के ‘सबसे प्यारे कुत्ते’ बू की मौत हो गई है. वह पिछले वर्ष अपने साथी की मौत के बाद से अस्वस्थ रहता था.
सान फ्रांसिस्को: विश्व के ‘सबसे प्यारे कुत्ते’ बू की मौत हो गई है. वह पिछले वर्ष अपने साथी की मौत के बाद से अस्वस्थ रहता था. यह दावा कुत्ते के मालिकों ने किया है. पॉमेरियन ‘बू’ और उसके साथी ‘बडी’ के मालिकों द्वारा दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करने के बाद दोनों कुत्तों के फेसबुक पर काफी फालोवर बन गए थे.

- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
बू और बडी 11 वर्षों तक एकसाथ रहे. सीएनएन की खबर के अनुसार बू की मौत होने की पुष्टि उसके अमेरिकी मालिकों ने उसके 1.6 करोड़ फेसबुक फालोवर से शनिवार को एक पोस्ट में की. बू 12 वर्ष का था.

बू के मालिकों ने लिखा, ‘‘बडी की मौत के तुरंत बाद बू को हृदय संबंधी परेशानी शुरू हो गई थीं. हमारा मानना है कि बडी की मौत के बाद बू का ‘दिल टूट’ गया.’’ बू के मालिकों ने कहा कि बू की मौत शनिवार सुबह नींद में हो गई.
Sources :- india.com






