बेरोजगारी पर उलझी मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, 15 महीने में 73 लाख लोगों को मिली नौकरी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है. विपक्ष बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रही है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है. विपक्ष बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रही है. तमाम राजनीतिक और आर्थिक एक्सपर्ट का कहना है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है. बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है. अगर समय रहते रोजगार के अवसर नहीं सृजन किए गए तो अर्थव्यवस्था के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में EPFO की तरफ से सरकार को राहत भरी खबर मिली है.

ईपीएपओ (EPFO) की डेटा के मुताबिक पिछले 15 महीने में करीब 73 लाख लोगों को नौकरी मिली है. केवल नवंबर (2018) महीने में 7.32 लाख लोगों को नौकरी मिली है. उस महीने में जॉब क्रियेशन रेट 48 फीसदी रही थी. बात अगर नवंबर 2017 की करें तो केवल 4.93 लाख लोगों को नौकरी मिली थी. EPFO की पेरोल डेटा के मुताबिक सितंबर 2017 से नवंबर 2018 के बीच 73.5 लाख  लोगों को नौकरी मिली है.

रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 के लिए जो अनुमान जारी किए गए थे, उससे कम लोगों को नौकरी मिली. अनुमान 8.27 लाख था, लेकिन नौकरी केवल 6.66 लाख लोगों को ही मिली. सितंबर 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच जितनी नौकरी का अनुमान लगाया गया था उससे करीब 16.4 फीसदी कम नौकरियां पैदा हुईं.

अनुमानित आंकड़ा 79.16 लाख था, लेकिन 66.18 लाख नौकरी ही पैदा हो पाई. इस डेटा को लेकर EPFO का कहना है कि जितने नए लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, उनके आधार इसे तैयार किया गया है.

Sources :- zeenews.india.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img