धर्मांतरण कराकर ईसाई बनाने के आरोप में दस पर केस, नौ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भागा

परतावल : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा तरकुलवा भटगांवा में रविवार सुबह धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाने  के आरोप में श्यामदेउरवां पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज कर और नौ लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं मुख्य आरोपी भाग निकला।

मालूम हो कि बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह उन्हें पता चला कि तरकुलवा भटगांवा निवासी सुग्रीव के घर पर कुछ लोग प्रार्थना सभा के लिए जुटे हैं। वहां धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। इस पर वह विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष रवि राणा व आरएसएस के नगर प्रचारक आदर्श के साथ तरकुलवा भटगांवा पहुंचे। सुग्रीव के घर प्रार्थना हो रही थी और बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और मौके से धर्म विशेष की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुग्रीव के अलावा बड़हरा दक्षिण टोला निवासी दयाराम गोस्वामी, बांसपार बैजौली निवासी महेंद्रनाथ, पनियरा वार्ड नंबर 11 निवासी राजन भारती व रामकेश, बसहिया बुजुर्ग निवासी छांगुर गुप्ता, पकड़ी दीक्षित निवासी प्रेमनाथ भारती, मसूदाबाद गुलहरिया गोरखपुर निवासी रामदरश, सलेमपुर गुलहरिया गोरखपुर निवासी छाया, कटहरा महराजगंज निवासी विद्यावती के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3, 5 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। सुग्रीव की तलाश की जा रही है जबकि अन्य नौ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके से धर्म विशेष की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img