शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: नौतनवा में शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि

महराजगंज – पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शनिवार को नौतनवा नगर में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि, “आज का दिन हमारे देश के लिए एक बेहद दुखद दिन था। हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य और पराक्रम के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। इस काले दिन को याद कर आज भी हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं।”
उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर , अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी व प्रमोद पाठक सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img