सर्वागीण विकास में सहायक है स्काउट-गाइड

महराजगंज: स्काउट-गाइड जीवन के सर्वांगीण विकास में सहायक है।

महराजगंज: स्काउट-गाइड जीवन के सर्वांगीण विकास में सहायक है। छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ कर इसकी बारीकियों को जानें तथा उससे मिलने वाली सीख को अपने जीवन में उतारने का कार्य करें। इससे वे स्वयं समाज में स्थापित होंगे तथा दूसरों को भी अपने कार्य-व्यवहार से प्रभावित कर सकेंगे। यह बातें रविवार को धनेवा स्थित शांति बाल विद्या मंदिर के स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हेड क्वार्टर कमिश्नर हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़ना गर्व की बात है।

विशिष्ट अतिथि एमडीएसए के सचिव महेंद्रानंद जायसवाल ने कहा कि स्काउट-गाइड जीवन जीने की कला को सिखाता है। इसके विभिन्न सोपान को समझकर हम जीवन में नया आयाम स्थापित कर सकते हैं। स्काउट-गाइड संगठन के जिला सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है, इसमें युवाओं की प्रतिभागिता आवश्यक है। अधिवक्ता अंगद ¨सह ने कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़ने के बाद सभी को समाज में आदर्श के रूप में स्थापित होना चाहिए। प्रशिक्षक उमेश कुमार गुप्त व रामनरायन खरवार ने जहां प्रशिक्षण के उद्देश्यों को बताया वहीं छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के अनुभव को साझा किया। प्रबंधक अनिल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि संरक्षक अंकुर गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अंगद पांडेय, प्रेमचंद मौर्या, सुनील पटेल, हरिओम प्रजापति, विपिन शर्मा, गो¨वद वर्मा, रीता वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, तन्नू त्रिपाठी, माया, सुष्मिता आदि मौजूद रहीं ।

Sources :- jagran.com

Hot this week

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

Topics

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img