श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का भ्रमण कर नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाने का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रजिस्टरों, आगंतुक पंजी व अपराध अभिलेखों की जांच कर प्रविष्टियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव तथा मेस में भोजन की गुणवत्ता भी परखी गई। साथ ही थाना परिसर, बैरक और कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी समेत थाने के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्र में सतर्क गश्त व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

Hot this week

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

Topics

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img