सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

महाराजगंज : नगर पंचायत परतावल स्थित एक प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विद्यालय के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहे। कुल 108 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 08 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 22 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की सहायक निदेशक जया पांडेय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्या प्रीति पांडेय ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय-सारणी का पालन और गुरुजनों के निर्देशों का अनुसरण ही सफलता की कुंजी है।

विद्यालय के निदेशक बी. के. पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विश्वास और शिक्षकों का समर्पण ही इस सफलता का आधार है।

प्रमुख सफल विद्यार्थियों में आराध्या त्रिपाठी (93.2%), प्रतीक प्रजापति (92.8%), अभिजीत श्रीवास्तव (92.2%), तहजीब फातिमा (90.4%), अदिति जायसवाल (90.2%), अतीफा कमाल (90.2%), अयाज खान (90.1%), दीप शिखा शर्मा (90.0%), अभिनंदन त्रिपाठी (90.0%), सना फरीन (89.2%), रितिका चौहान (88.4%), सूफिया खातून (87.8%), प्रभाकर तिवारी (87.4%), अखिल कुमार सिंह (87.4%), प्रतीक चौरसिया (87.4%), राशिद खान (87.2%), मधु गुप्ता (86.8%), हर्षिता विश्वकर्मा (85.8%), गौरव गुप्ता (85.6%), रेयाज खान (85.4) एवं अंशिता विश्वकर्मा (85.1%) शामिल हैं।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर है तथा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img