झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज – जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा का है। 16 वर्षीय किशोरी के पैर में फोड़ा-फुंसी होने पर उसके परिजन उसे गांव के ही एक कथित डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे।

आरोप है कि बिना किसी वैध चिकित्सकीय योग्यता के आरोपी ने किशोरी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र निवासी कटहरा टोला उसरहवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शैक्षिक योग्यता मात्र छठवीं पास बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img