आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है। जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली इस परियोजना के लिए लोगों में उत्साह बढ़ गया है। अगस्त 2025 में शुरू की गई यह परियोजना 2028 में पूरी होनी है। निर्माण कार्य की गति को देखते हुए जनपद मुख्यालय के लोगों में उम्मीद जगी है कि वह दो साल में मुख्यालय से रेल गुजरती देख सकेंगे। परियोजना के तहत महराजगंज व घुघली के बीच चार हाल्ट स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है।

जनपद में 958.27 करोड़ की लागत से 52.07 किलोमीटर लंबी आनंदनगर घुघली रेल परियोजना को लेकर जनपद के लोग उत्साहित हैं। परियोजना के लिए 244 हेक्टेयर जमीन का 4.50 अरब रुपये से अधिग्रहण किया गया है। अधिगृहित जमीन पर विभाग दो चरणों में निर्माण कार्य करा रहा है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक 25 किमी का कार्य तेजी से चल रहा है।

महराजगंज व घुघली के बीच चार हाल्ट स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही परियोजना के दूसरे चरण में महराजगंज व आनंद नगर के बीच रोहिन नदी पर बनने वाले बड़े पुल का निर्माण चेहरी में प्रारंभ हो चुका है। इसके अतिरिक्त घुघली के समीपस्थ बसंतपुर व महराजगंज मुख्यालय के कोदईला तक रेल ट्रैक बिछाने के लिए 30 हजार घन मीटर मिट्टी भराई कार्य पूरा हो चुका है।

कोदईला के समीप महुअवा में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए अधिग्रहित भूमि पर मिट्टी भराई व रोलर से समतलीकरण का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। इस दूरी तक परियोजना के मार्ग में आने वाली नहरों पर क्रॉसिंग के लिए ब्रिज के पिलर खड़े करने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। द्वितीय चरण में महराजगंज से आनंदनगर के बीच लगभग 27.7 किमी रेल लाइन का निर्माण होना है इस पर भी चेहरी में बड़े पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। यह पुल रेलवे रोहिन नदी पर बनवा रहा है जो रेल रूट में आने वाली प्रमुख नदी है।

रेलवे निर्माण परियोजना से जुड़ी अधिकारियों की टीम के मुताबिक, घुघली की ओर से नई रेल लाइन के लिए ट्रैक को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो चुका है। रामपुर बल्डीहा, घघरूआ खड़ेसर, जोगिया आदि स्थानों पर मिट्टी डालने के बाद रोलिंग किया जा रहा है। शिकारपुर के पास कंक्रीट प्लांट स्थापित किया गया है, जहां से टीएम मशीनों के जरिए मटेरियल निर्माण स्थलों तक भेजा जा रहा है।

परियोजना के 52.07 किमी रूट में रोहिन नदी पर एक बड़े पुल के साथ 8 छोटे पुल, 44 सड़क अंडरपास बनने हैं। इनमें से एक बड़े पुल व छह छोटे पुलों का निर्माण घुघली से चेहरी के बीच चल रहा है। आनंदनगर-घुघुली के बीच चार हाल्ट स्टेशन-पिपरा, मुन्दारी, शिकारपुर, पकड़ी नौनिया और परसिया बुजुर्ग हाल्ट बनने हैं।

खास बात यह है कि आनंदनगर-घुघली रेल ट्रैक एलीवेटेड ट्रैक होगा। इस अलग ट्रैक का निर्माण रेलवे पहली बार इस रेल परियोजना में कर रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रैक पर बुलेट ट्रेन, हाई स्पीड, सेमी हाईस्पीड और सामान्य स्पीड वाली ट्रेनों को दौड़ाया जा सकेगा।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img