घुघली में फिर मिला अज्ञात शव, लगातार दूसरे दिन नहर से बरामदगी से फैली सनसनी

महराजगंज – घुघली थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बेलवा टिकर–सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगातार दूसरे दिन नहर से शव बरामद होने की घटना ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना तत्काल घुघली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने पहचान संबंधी प्रयास तेज कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व भी पड़री खुर्द के समीप इसी नहर में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उस शव की भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार दो दिनों में नहर से दो अज्ञात शव मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img