तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर वाहन चोरी एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय अपनी टीम के साथ छतीराम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर महदेवा से परतावल की ओर आ रहे हैं और खालिद मिल्ली स्कूल के सामने से पिपरिया मार्ग की तरफ जाने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर खालिद मिल्ली स्कूल से लगभग 100 मीटर आगे पुलिया के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनय श्रीवास्तव (20) निवासी सेमरा चंदौली थाना श्यामदेउरवां, सूरज विश्वकर्मा (26) निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भिटौली तथा रामसन यादव (22) निवासी सेमरा चंदौली थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोंडा, गोरखपुर और महराजगंज समेत विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचते थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार सूरज विश्वकर्मा गिरोह का सरगना है, जबकि अन्य दोनों उसके सहयोगी सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एचएफ डीलक्स बाइक (यूपी-53 डीआर-4288), एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर तथा एक अन्य मोटरसाइकिल (यूपी-40 बीके-9841) बरामद की है।

इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच में नौतनवा, गोंडा और गोरखपुर में दर्ज वाहन चोरी के तीन मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक कृत्यों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

Topics

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img