स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आज भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया।

बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान मे केक काटा तथा सरस्वती एंव गणेश वन्दना, गुरु ब्रह्मा, इतनी सी हसीं, ओ माई टीचर, कान्हा सो जा जरा, नमामि- नमामि, एकलव्य एंव द्रोणाचार्य ड्रामा जैसे अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय एंव बच्चों की तरफ से सभी शिक्षकों एंव कर्मचारियों को उपहार भेंट किया गया।

प्रबन्धक एन0 बी0 पाल ने कहा कि बच्चों का भविष्य एक शिक्षक ही तय करता है वो जिस ओर चाहे उस ओर उसे मोड़ सकता है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान दार्शनिक थे, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया, हम सभी को उनके जीवनशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ऋचा एंव प्रज्ञा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शकुंतला पाल, निर्देशक चन्द्रशेखर पाल, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, शिवशंकर शर्मा, भुवनेश्वरी, भारती चौहान, जावेद अख्तर, महंथ उपाध्याय, उमेश यादव, अफजल खान एंव अमित आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

Topics

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img