शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पसंद के युवक से शादी करने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और काफी देर तक चली समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को डायल 112 के जरिए युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद युवती को नीचे उतारा। पूछताछ में युवती ने बताया कि पसंद के युवक से शादी करने की बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ था। इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया। युवती ने दोबारा टावर पर चढ़ने की धमकी भी दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और परिजनों ने युवती को समझाया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल रामआशीष यादव और विकास कुमार शामिल रहे।

Hot this week

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

Topics

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img