हम हर तरीके से सेना और सरकार के साथ खड़े हैः अरविंद केजरीवाल

पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।

पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद पार्टी कार्यालय में की इस सभा में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रदेश संयोजक और मंत्री गोपाल राय कई विधायक पार्टी के पदाधिकारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ईश्वर से शहीदों की आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने करने की शक्ति दें।

इस मौके पर श्रद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीदों का यह  बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज पूरा देश इस हमले से बेहद दुखी और गुस्से में है। देश की जनता शहीदों के इस बलिदान का बदला लेगी। उन्होंने कहा कि इस हमले का बड़ा जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इस हमले पर केंद्र सरकार का जो भी फैसला होगा। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार केंद्र के हर फैसले के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीदों की मौत का बदला लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश गुस्से में है।

मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हमले का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उनका समर्थन करेंगे। देश के गुस्से को समझना होगा। इस हमले का जवाब हमे देना ही होगा। उन्होंने शहीदों के परिजानों को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। गोपाल राय ने कहा कि यह बेहद कायराना हमला था। मगर हमारे वीर सैनिक ऐसे हमले से डरने वाले नहीं है। वह इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img