एम एन ए पब्लिक स्कूल बरगदही में भावपूर्ण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
महराजगंज |घुघली क्षेत्र के अंतर्गत एम एन ए पब्लिक स्कूल बरगदही में भावपूर्ण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिका द्वारा हाथों में तिरंगा लिए तख्तियां लेकर भारत वीरों की जय नारा बोल कर और पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली निकाली गई और आत्मा की शान्ति के मौन रखा गया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि सभी बॉर्डर तैनात सैनिकों को फुल आजादी देनी चाहिए ताकि दुश्मनों से देश की सुरक्षा हो सके।
अपने जिले के लाल पंकज त्रिपाठी ने देश के लिए कुर्बानी दे दी इसी क्रम में तस्लीम जी ने कहा कि आतंकवाद का खात्मा जड़ से होनी चाहिए विद्यालय के शिक्षक नियाज अहमद ने कहा कि सबसे पहले इस घटना का निंदा करते है और भविष्य में ऐसी घटना न हो।अपने वक्तब्य में कहा कि पकिस्तान के खिलाफ खुली जंग की चेतावानी दे और पाकिस्तान को अपने हद में रहने की नसीहत दे नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर तस्लीम,शबनम खातून , सलाहुद्दीन ,कलीमुल्लाह ,अहमद अली साबिया खातून इंदु यादव शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
इकबाल अहमद की रिपोर्ट












