निचलौल (महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्य जीव संरक्षण प्रभाग में घड़ियालों के संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को नारायणी नदी में लखनऊ कुकरैल प्रजनन केंद्र से लाए गए 40 घड़ियालों को छोड़ा गया। इसके पहले भी नारायणी नदी में 15 घड़ियाल छोड़े गये थे।विज्ञापन
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
इस तरह से नारायणी नदी में कुल 55 घड़ियाल छोड़े जा चुके हैं। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह वन्य जीवों पर शोध करने वाले छात्रों और लखनऊ के कुकरैल से लाए गए 40 घड़ियालों के साथ सोमवार की सुबह करीब 9 बजे नारायणी नदी के पथलहवा टेलफाल पहुंचे। यहां नदी में घड़ियाल छोड़े गए। डीएफओ ने बताया कि अनुकूल पर्यावरण के कारण घड़ियाल नारायणी में छोड़े गए हैं। घड़ियाल छोड़े जाने के दौरान एसडीओ सदर चंद्रशेखर सिंह, घनश्याम राय, दया शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।







